फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू हेबिटेट सेंटर का काम भी अधर में लटका

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू हेबिटेट सेंटर का काम लंबे समय से लटका है। काम के लिए पर्यावरण और खनन विभाग से एनओसी नहीं मिल पाई है। इस कारण कार्रवाई शुरू नहीं हो पा रही है। पहले बिक्रम चौक में दुकानों को सांबा में जेडीए की जमीन पर शिफ्ट करने की तैयारी थी। इसके लिए निशानदेही हो चुकी है। अभी तक दुकानों को शिफ्ट करने का काम शुरू नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

जेडीए के अनुसार बिक्रम चौक में 100 कनाल जमीन में जम्मू हेबिटेट सेंटर बनाया जाना है। इसमें बडे़ स्तर के माल, होटल, पार्किंग, पार्क और अन्य सुविधाएं दी जानी हैं। इसके लिए पहले ही प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा जा चुका है। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट से भी जम्मू हेबिटेट सेंटर में 100 करोड़ रुपये खर्च किए जाने हैं। पहले चरण में कुल 400 करोड़ रुपया खर्च किया जाना है। इससे शहरवासियों को एक ही स्थान पर तमाम सुविधाएं मिलनी हैं। अब जेडीए ने पर्यावरण और खनन विभाग से एनओसी के लिए आवेदन किया है। इसकी एनओसी मिलने के बाद हेबिटेट सेंटर के निर्माण पर कार्रवाई शुरू होगी। जेडीए के मुख्य अभियंता रविंद्र सिंह ने कहा कि एनओसी को स्वीकृति के लिए भेजा गया है। इसके बाद आगामी कार्रवाई शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें