रियासत के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. फारूक अब्दुल्ला
- फोटो : File Photo
पूर्व केंद्रीय मंत्री फारूक अब्दुल्ला ने एक बार फिर विवादित बयान देते हुए कहा है कि नई पीढ़ी के आतंकी आजादी के लिए लड़ रहे हैं।
श्रीनगर में पार्टी कार्यकर्ताओं से मुखातिब फारूक ने कहा, इन लड़कों ने आतंकवाद का रास्ता अपना लिया है। सभी को अपना जीवन प्यारा है, कोई मरना नहीं चाहता। इन लड़कों ने खुदा से वादा किया है कि वे अपनी जान देकर भी मुल्क के लिए आजादी हासिल करेंगे।
नेशनल कांफ्रेंस के मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में फारूक ने कहा, कश्मीरियों की नई पीढ़ी डरती नहीं। उसे बंदूकों का भी कोई खौफ नहीं है। उन्हाेंने ऐसी पीढ़ी में जन्म लिया है जो बंदूकों से जरा भी नहीं डरती। ये लोग केवल मुल्क की आजादी के लिए संघर्ष कर रहे हैं।