फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: कब्रिस्तान की खुदाई में शामिल ठेकेदार और जेसीबी ऑपरेटर गिरफ्तार

Wed, 09 Jul 2025 01:23 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
बारामुला में पुलिस ने शांति और व्यवस्था बनाए रखने का किया आग्रह
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बारामुला। पुलिस ने मंगलवार को बारामुला में एक कब्रिस्तान की खुदाई में शामिल एक ठेकेदार और जेसीबी ऑपरेटर को गिरफ्तार करने का दावा किया गया। उन्होंने उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले में शांति और व्यवस्था बनाए रखने का लोगों से आग्रह किया है।
पुलिस के प्रवक्ता ने कहा कि उन्होंने 7 जुलाई की देर रात देलिना के शियापोरा गांव में कब्रिस्तान में हुई संवेदनशील घटना पर तुरंत प्रतिक्रिया दी। लगभग 11:50 बजे स्थानीय समुदाय के सदस्यों ने कब्रिस्तान परिसर के भीतर एक जेसीबी मशीन के उपयोग से अनधिकृत खुदाई गतिविधि की सूचना दी। तत्परता से स्थिति को नियंत्रण में ले लिया। खुदाई के लिए इस्तेमाल की गई जेसीबी को जब्त कर लिया गया है और साइट पर व्यवस्था बहाल कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फरार जेसीबी ऑपरेटर और संभावित रूप से शामिल अन्य लोगों को पकड़ने के प्रयास शुरू कर दिए गए। कुछ घंटों बाद उग्र भीड़ से भिड़ने के बाद मौके से भागे ऑपरेटर को जांच दल द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें