जम्मू। नेशनल हेल्थ मिशन के अनुबंधित स्टाफ को अनुभव या लायल्टी बोनस देने का फैसला प्रदेश सरकार ने लिया है। वित्तीय वर्ष 2021-21 के लिए अनुबंध के आधार पर एनएचएम में लगे स्टाफ को बोनस का लाभ मिलेगा।
स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के वित्त आयुक्त अटल डुल्लू की तरफ से जारी आदेश के तहत तीन साल का अनुभव रखने वाले स्टाफ को दस फीसदी बोनस मिलेगा। इसके अलावा जिन कर्मचारियों ने तीन साल पूरे करने का बोनस ले लिया है और पांच साल एनएचएम में पूरे कर चुके हैं उन्हें पांच फीसदी बोनस का लाभ मिलेगा।