जम्मू-कश्मीर में कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में हालात काफी गंभीर हैं। लगातार संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है। संक्रमण पर काबू पाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा शुक्रवार को श्रीनगर के पांच और इलाकों को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है।
विज्ञापन
प्रशासन द्वारा जारी किए गए आदेश में पारिंपोरा जूनिमर, गुलाब बाग, जवाहर नगर, बोटमैन कॉलोनी बेमिना और महजूर नगर शामिल हैं। एक अधिकारी ने बताया कि कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आने के बाद इन इलाकों को कंटेनमेंट ज़ोन की सूची में शामिल किया गया है।
बता दें इन इलाकों के सभी प्रवेश और निकास द्वार बंद कर दिए गए हैं। इस बीच श्रीनगर म्युनिसिपल कमेटी के एक अधिकारी ने बताया कि इन इलाकों में जल्द सैनिटाइजेशन का कार्य शुरू किया जाएगा।