फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांडीयां से हरमंदिर तक के मार्ग को पक्का करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। जिले के बांडीयां के ग्रामीणों ने मांग उठाई है कि उनके गांव से धार्मिक स्थल हरमंदिर की ओर जाने वाले मार्ग को पक्का किया जाए। पंच सुरजीत सिंह चौधरी ने बताया कि बैक टू बिलेज कार्यक्रम में उन्होंने यह मांग उठाई थी। मौके पर पहुंचे सचिव नवीन चौधरी ने भी वादा किया था।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बांडीयां से धार्मिक स्थल हरमंदिर तक मार्ग टूटा है। इससे लोगों को आने जाने में परेशानी रहती है। यदि यह मार्ग पक्का बन जाए तो सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों को भी सुविधा मिलेगी। उन्होंने बताया कि सीमावर्ती क्षेत्र में बने बॉर्डर मार्ग के साथ मिलने से राजपुरा, पंगदौर आदि के ग्रामीण आसानी से विजयपुर की ओर पहुंच सकते हैं। उन्होंने कहा कि उक्त मार्ग को शीघ्र पक्का किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें