सांबा के सोरडी गांव के निक्ट पानी की निकासी का विकास करवाते हुए
- फोटो : SAMBA
सांबा। जिले के सीमावर्ती पंचायत बैनगलाड के ग्रामीणों ने उपायुक्त रोहित खजूरिया का आभार जताया है कि उनके प्रयास से किसानों की बरबाद हो रही भूमि को बचाया गया है।
सोरडी गांव के किसान गार सिंह, चानन सिंह, सतपाल शर्मा आदि ने बताया कि तीन गांवों के ग्रामीणों की जमीन रिसने वाले पानी से बरबाद हो रही थी। जमीन के नीचे से पानी रिसने से पानी खेतों में ही जमा रहता था, पानी की निकासी के नहीं होने से किसानों की फसलें नहीं हो पा रहीं। इसी क्षेत्र में सेना की ओर से सुरक्षा बांध भी बनाया गया है। जिस कारण भी पानी की निकासी नहीं होने से किसान परेशान रहते थे। स्थानीय किसानों ने सेना के अधिकारियों से भेंट कर उन्हें भी अपनी समस्या से अवगत कराया था। बाद में डीसी से भेंट कर किसानों ने उन्हें पेश आ रही परेशानी से अवगत कराया तो डीसी के प्रयास से अब उक्त क्षेत्र में पानी की निकासी के लिए एक पक्का नाला बनाया जा रहा है। इसका पानी बसंतर दरिया में छोड़ा जाएगा व किसानों की जमीनें बच सकेंगी। उनके अनुसार गत दिवस नाले को बनाए जाने का काम शरू हो गया है। किसानों ने डीसी का आभार जताया कि उनके प्रयास से तीन गांवों के किसानों की भूमि बच जाएगी व किसान दोबारा खेती कर पांएगे।