फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। चीची माता मंदिर के निकट राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए सड़क हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार एक स्कार्पियो डीएल 8 सीएएम- 4808 जम्मू की ओर जा रही थी। इस कार चालक का गाड़ी से संतुलन बिगड़ गया और उसने आगे चल रही मोटरसाइकिल जेके 02 सीएप- 1924 को टक्कर मार दी। परिणामस्वरूप स्कोर्पियो पलटती हुई कठुआ जाने वाले मार्ग पर गिरी, जबकि मोटर साइकिल उसी मार्ग पर गिर गया। इस हादसे में चार लोग घायल हो गए। घायलों की पहचान ताबिश रफीक पुत्र अब्दुल रशीद निवासी हैदरपोरा श्रीनगर व फरीदा पत्नी रऊफ देवा निवासी बडगाम स्कारर्पियो में सवार थे। जबकि सूरज राज पुत्र अवतार सिंह निवासी बिहार व राजेंद्र पासवान पुत्र राम विलास पासवान निवासी बिहार मोटरसाइकिल पर सवार थे। जिन्हें स्थानीय लोगों ने जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां से डॉक्टरों ने उपचार देकर राजेंद्र पासवान को छोड़ तीन घायलों को जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया। पुलिस ने मामला दायर कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सनद रहे कि कशमीर का रास्ता बंद होने पर चीची माता मंदिर हाईवे के दोनों ओर ट्रकों का जमावड़ा रहता है। इस कारण पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। प्रशासन की ओर से ऐसे ट्रक चालकों को किसी अन्य स्थान पर ट्रक खडे़ करने के लिए नहीं कहा जाता है जिस से हादसों में बढ़ोतरी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें