फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरवरी में एम्स के निर्माण में आएगी और तेजी

विज्ञापन
विजायपुर में चल रहा एम्स निर्माण का कार्य। - फोटो : SAMBA
विज्ञापन
विजयपुर। आल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एम्स) का निर्माण तेजी से चल रहा है। सरकार की तरफ से हर एक टेंडर भी हो गए हैं। क्षेत्र की 1954 कनाल 6 मरला जमीन में बन रहे एम्स की बाउंड्री वाल (चारदीवारी) बिजली, पानी के साथ-साथ मार्गों का काम पूरा कर लिया गया है। मौसम की खराबी के कारण कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन फरवरी में निर्माण कार्य में ओर तेजी लाई जाएगी।
विज्ञापन

एसडीएम चंद्र प्रकाश ने बताया कि जिला प्रशासन और सरकार के वरिष्ठ अधिकारी समय-समय पर एम्स स्थल का दौरा कर रहे हैं और समय पर केंद्र सरकार को एम्स निर्माण की रिपट भेज रहे हैं। ताकि समय पर निर्माण कार्य पूरा हो और मरीजों को पूरी सुविधा उपलब्ध हो। क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने बताया कि 2015 मे विजयपुर के तत्कालीन विधायक एवं उद्योग मंत्री चंद्र प्रकाश गंगा के कहने पर केंद्र सरकार ने 2016 सांबा जिला के विजयपुर क्षेत्र में एम्स की घोषणा की थी और तीन फरवरी 2019 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विजयपुर में पहुंच कर नींव पत्थर रखा था। इसके साथ ही रैली को संबोधित किया। मरीजों को हर सुविधाएं मुहैया कराने का वादा किया था।
एसडीएम ने बताया कि जिस स्थान पर एम्स बनाया जा रहा है वहां पर कुछ लोगों के घर और जमीनें थीं, जिस कारण निर्माण कार्य में देरी हुई थी, लेकिन सरकार ने इन लोगों को दूसरे स्थानों में घर बनाने के लिए जमीन ओर पैसा दिया गया। हालांकि कुछ विरोध का भी सामना करना पड़ा, लेकिन सरकार की सूझबूझ के कारण मामला शांतिपूर्ण रहा अब निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है ओर संभाग में स्वास्थ्य क्षेत्र में एम्स नई क्रांति लेकर आएगा और मरीजों के लिए वरदान साबित होगा। क्योंकि सांबा जिले के लोगों को अच्छे इलाज के लिए जम्मू या दूसरे राज्यों में जाना पड़ता है, लेकिन एम्स अस्पताल बनने के बाद क्षेत्र में ही इलाज की सुविधा उपलब्ध हो जाएगी। इस कारण लोगों का कीमती समय और पैसे की बचत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें