रामबन। बर्फ की निकासी को लेकर हुए झगड़े में एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने मोहम्मद रफीक को हिरासत में लिया है जो मृतक का चचेरा भाई है।
सूत्रों के मुताबिक वीरवार दोपहर करीब 4 बजे नील इलाके में एक रिहायशी मकान से बर्फ निकासी के मुद्दे पर दो परिवारों में झगड़ा हो गया था। इस दौरान मुदासिर अहमद (30) की मौत हो गई। मुदासिर के परिवार के सदस्यों ने विरोधी दल पर हत्या करने का आरोप लगाया है। रामसु थाने के एसएचओ जावेद अहमद ने बताया कि आईपीसी की धारा 307 के तहत एफआईआर नंबर 2 दर्ज की है और एक व्यक्ति को हिरासत में लिया। मामले की जांच कर रहे हैं।