फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरपंच ने शुरू कराया गली-नाली का काम

विज्ञापन
बाडी ब्राह्मण में नाली का काम शुरू कराते सरपंच। - फोटो : AKHNOOR
विज्ञापन
बाड़ी ब्राह्मणा। अपर कार्थोली में गली-नाली का निर्माण कार्य शुरू कराया गया। यह कार्य सरपंच तरसेम सिंह चाढ़क की अगुवाई में शुरू हुआ। उन्होंने बताया कि यह काम वार्ड-5 में शुरू कराया गया है। लोगों की मांग थी कि इस मोहल्ले में गली-नाली का काम शुरू कराया जाए। बारिश के दिनों में इस गली से निकलना मुश्किल हो जाता है। उनकी इस समस्या को हल कर दिया गया है। इस काम पर 3.80 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन

पुलिया का निर्माण कराने की मांग
ज्यौड़ियां। खौड़ के गांव दढखौड़ को पलांवाला टीसीपी से जाने वाली सड़क के बीच नहर पर बनी सौ साल पुरानी पुलिया की लोगों ने मरम्मत कर नए सिरे से निर्माण करने की मांग की है। लोगों के अनुसार यह पुलिया काफी खस्ता है। गांव के लोगों में डर बना रहता है कि कहीं कोई दुर्घटना न हो जाए। इस पुलिया पर गांव का 8 से 9 सौ परिवार निर्भर है। ग्रामीण गुलबदन सिंह भाऊ ने बताया कि यह पुली मेरे जन्म से पहले की है। मैं तीस साल सेना में नौकरी कर पेंशन पर भी आ गया हूं। गांव के लोगों ने बताया कि इस पुली की मरम्मत करने के लिए कई बार मांग की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें