सांबा। सीमावर्ती गांव मावा में स्वास्थ्य विभाग की ओर से शुक्रवार को कोरोना जांच शिविर लगाया गया। इसमें स्थानीय ग्रामीणों के कोविड टेस्ट किए गए। सरपंच अनिता देवी ने बताया कि उन्होंने स्वास्थ्य विभाग से अपील की थी कि पंचायत में कोरोना टेस्ट कराए जाएं, ताकि पता चल सके कि पंचायत में कोई संक्रमित तो नहीं है। उन्होंने बताया कि सबसे पहले उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं के टेस्ट कराए। इस अवसर पर डीडीसी सदस्य आशा रानी, बीडीसी अध्यक्ष राधा कृष्ण, भाजपा मंडल प्रधान कुलभूषण सिंह, जनकार चौधरी उपस्थित थे। संवाद