अखनूर। जिला विकास परिषद के सदस्य पंडित सुरेश शर्मा ने अखनूर विधानसभा के दूरदराज पहाड़ी क्षेत्र चौकी चौरा की पंचायत राह और सियोट का दौरा कर कोरोना महामारी के ऊपर चर्चा की। मौके पर मौजूद सरपंचों और पंचों से सुरेश शर्मा ने उनके गांव मोहल्ले का हालचाल जाना। सुरेश शर्मा ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि सभी अपना कोविड टेस्ट कराएं और ज्यादा से ज्यादा लोग वैक्सीन लें। अपना और अपने परिवार का ख्याल रखें।
पंडित सुरेश शर्मा ने हर पंचायत में बने पांच बेड वाले कोविड सेंटर की भी जानकारी ली। इसके अलावा उन्होंने पंचों और सरपंचों से हर गांव में लग रहे टेस्टिंग कैंप के बारे में जानकारी ली, और कहा कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को टेस्टिंग के लिए जागरूक करें। सभी सरपंचों और पंचों ने सुरेश शर्मा से कहा कि उनकी पंचायतों में मनरेगा के तहत काम शुरू किए जाएं। सुरेश शर्मा ने बीडीओ चौकी चौरा को निर्देश दिए कि हर पंचायत में मनरेगा के काम शुरू किए जाएं। इस मौके पर भाजपा मंडल प्रधान कैप्टन बीडी शर्मा, बाबा पुरुषोत्तम दास, सरपंच शारदा देवी, सरपंच बाबा दिता, सरपंच हरबंस लाल शर्मा, पंच रतन वर्मा, ठाकुर शंकर सिंह और अन्य पंच उपस्थित रहे।