फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अप्रैल में शुरू होगा उधमपुर-रामबन फोरलेन का काम

Sat, 14 Mar 2015 08:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू-उधमपुर फोरलेन राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। नेशनल हाईवे अथारिटी ने अब उधमपुर से रामबन तक फोरलेन राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण की तैयारियां शुरू कर दी हैं। अथारिटी के अधिकारियों का कहना है कि उम्मीद है कि अप्रैल या फिर मई में इसका निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


जम्मू से उधमपुर तक करीब 65 किलोमीटर फोरलेन राष्ट्रीय राजमार्ग तैयार हो चुका है, लेकिन उधमपुर से आगे पुराना राष्ट्रीय राजमार्ग है, जिस पर वाहनों को चलने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सबसे अधिक परेशानी जाम की होती है।

नेशनल हाईवे अथारिटी आफ इंडिया के प्रोजेक्ट डायरेक्टर आरपी चौधरी ने बताया कि दूसरे चरण का काम उधमपुर से रामबन तक किया जाना है। इसको लेकर पहले किए जाने वाले प्राथमिक कार्यों की भी लगभग मंजूरी मिल चुकी है। अप्रैल या फिर मई में इसका काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें