फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu: डोडा में निर्माणाधीन पुल ढहा, छत्तीसगढ़ की महिला मजदूर की मौत, 12 घायल; ठेकेदार पर लापरवाही के आरोप

Wed, 27 May 2026 08:25 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला, नेटवर्क डोडा

सार

डोडा  के भलेसा क्षेत्र में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बन रहे पुल का शटरिंग और स्लैब डालते समय ढांचा अचानक ढह गया, जिसमें एक महिला मजदूर की मौत हो गई और 12 अन्य घायल हो गए।
विज्ञापन
डोडा के भलेसा में निर्माणाधीन पुल गिरा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में भलेसा के घिल नाला (गुंदोह) इलाके में मंगलवार दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया। यहां प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बन रहा एक निर्माणाधीन पुल अचानक ढह गया।
विज्ञापन


हादसे में एक महिला मजदूर की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई जबकि 12 अन्य मजदूर घायल हो गए हैं। गंभीर रूप से घायल आठ मजदूरों को सरकारी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) डोडा रेफर किया गया है।

प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, यह हादसा दोपहर करीब 2:30 से 3:00 बजे के बीच हुआ। उस समय साइट पर करीब 12 से 13 मजदूर पुल के ऊपरी हिस्से पर शटरिंग और स्लैब डालने का काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक पूरा ढांचा नीचे गिर गया और मजदूर मलबे में दब गए।
विज्ञापन


हादसा होते ही स्थानीय लोगों और सह-कर्मियों ने तुरंत राहत व बचाव कार्य शुरू किया और मलबे से घायलों को बाहर निकाला। सूचना मिलते ही एसडीएम गुंदोह अरुण कुमार बुट्याल और बचाव दल मौके पर पहुंचे।

हादसे का शिकार हुए मजदूर छत्तीसगढ़ के रहने वाले थे जो करीब 15 दिन पहले ही यहां मजदूरी के लिए पहुंचे थे (शुरुआती जानकारी में उनके बिहार के होने की बात भी सामने आई थी)

अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ने वाली महिला मजदूर की पहचान छत्तीसगढ़ की नीरा साहू के रूप में हुई है। इस दाैरान अफरा तफरी का माहाैल बना रहा। जीएमसी डोडा प्रशासन के मुताबिक, अस्पताल में भर्ती कराए गए घायलों में से 2 मजदूरों के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं जिनका सीटी स्कैन कराया गया है। डॉक्टरों की टीम सभी घायलों की स्थिति स्थिर करने में जुटी है।

ठेकेदार पर लगा घटिया सामग्री लगाने व लापरवाही का आरोप
इस बड़े हादसे के बाद स्थानीय निवासियों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों ने सीधे तौर पर ठेकेदार की लापरवाही को हादसे की वजह बताया है। लोगों का आरोप है कि पुल की दीवार निर्माण में सरिए का बिल्कुल इस्तेमाल नहीं किया गया था और इस्तेमाल किया गया अन्य मटीरियल भी बेहद घटिया दर्जे का था। दीवार में छेद करके सरिए को टिकाया गया था और उसी कमजोर बुनियाद पर शटरिंग कर स्लैब डाला जा रहा था। सही तकनीक और सुरक्षा मानकों की अनदेखी के कारण ही इतना बड़ा हादसा हुआ है। स्थानीय प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं।
विज्ञापन

ये हुए घायल
  • कौशल्या देवी (32) पुत्री दलूत राम, छत्तीसगढ
  • तारिक हुसैन (22) पुत्र फजल हुसैन, बरगी भलेसा
  • रवि पाटिल (25) पुत्र परदीस पाही छत्तीसगढ 
  • मनु लाल (36) पुत्र बृज लाल, छत्तीसगढ़ 
  • नरेश कुमार (42) पुत्र दारू लाल, छत्तीसगढ़ 
  • सफदर अली (21) पुत्र जमात अली निवासी गुंदोह 
  • कौशल्या बी (35) पुत्री चाट राम निवासी छत्तीसगढ़ 
  • दौलत यादव (35) पुत्र साजू यादव, छत्तीसगढ़ 
  • नीरा साहू (23) पुत्री दनेश साहू, छत्तीसगढ़ 
  • जमात अली (32) पुत्र हाशिम दीन, निवासी थ्रिथलू 
  • मोहन यादव (25) पुत्र साजू यादव, छत्तीसगढ़ 
  • मासूम अली (19) पुत्र जमात अली निवासी थ्रिथलू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें