फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लगातार उड़ रहीं यातायात नियमों की धज्जियां

Tue, 23 Sep 2014 02:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
लोगों की ओर से यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाना जारी है। शहर के कई इलाकों में लोगों की ओर से यू टर्न लिया जाता है, जिससे अन्य वाहनों के लिए हादसों की संभावना काफी बढ़ जाती है।
विज्ञापन


कभी-कभार ऐसा लगता है कि लोग ट्रैफिक पुलिस के नियंत्रण से बाहर है और कई बार चौक-चौराहों पर ऐसा देखने को मिलता है। ट्रैफिक पुलिस खुद को चालान काटने और जुर्माना करने तक ही सीमित बता रही है।
 
शहर के एशिया होटल, बिक्रम चौक, पुलिस लाइन, रघुनाथ बाजार, कनाल रोड सहित अन्य कई ऐसे इलाके  हैं, जहां पर जाम न लगे, इसके लिए वन वे ट्रैफिक किया गयाहै और यू टर्न लेने पर पाबंदी है।
विज्ञापन


किसी एक दो पहिया वाहन के यू टर्न लेने से जाम की स्थिति बन जाती है, कई मिनटों तक जाम नहीं हटता है। तब ट्रैफिक पुलिस उस व्यक्ति पर कार्रवाई की बजाय पहले जाम हटाने का प्रयास करती है।

उक्त इलाकों में यू टर्न पर रोक है, बावजूद लोग यू टर्न लेकर अपना रास्ता आसान बना लेते है। इससे हादसों की संभावना बढ़ने के साथ-साथ अन्य वाहनों को जोखिम भी झेलना पड़ता है।
विज्ञापन


कई बार तो मौका देखते ही लाल बत्ती वाले वाहन चालक भी यू टर्न लेने से गुरेज नहीं करते हैं। बड़े वाहनों के ऐसा करते सबसे ज्यादा जोखिम बनता है।

ट्रैफिक पुलिस ऐसे वाहन चालकों पर शिकंजा नहीं कस पा रही। ऐसे वाहनों को न तो रोका जाता और न ही इनके खिलाफ कोई एक्शन होता है।

एसएसपी ट्रैफिक पवन कुमार परिहार के मुताबिक ट्रैफिक पुलिस चालान काटती है। कई बार वाहन चालक दूसरे वाहनों की ओट में जल्द से यू टर्न लेकर भाग निकलते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें