फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी में फायरिंग करने वाला पुलिसकर्मी निलंबित

Fri, 18 Dec 2015 03:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
मीरां साहिब के गांव मरालिया में विधायक डॉ. गगन भगत के रिश्तेदार के निवास पर आयोजित समारोह में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब विधायक के साथ तैनात पुलिसकर्मी ने अपनी सर्विस रिवाल्वर से हवाई फायरिंग कर दी।
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गोली के खोखे को जब्त कर जम्मू जांच के लिए भेज दिया है। एसएसपी जम्मू उत्तम चंद ने कहा कि आरोपी पुलिसकर्मी को निलंबित कर दिया गया है और उसके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं। रिपोर्ट आने पर अगली कार्रवाई की जाएगी।

मीरां साहिब थाना प्रभारी हिलाल अजहर ने बताया कि विधायक के ड्राइवर सुरेंद्र कुमार (बेल्ट नंबर 2234) विवाह समारोह में डांस कर रहा था। इसी दौरान एकाएक उसने अपनी सर्विस रिवाल्वर निकाली और हवा में फायर कर दिया।
विज्ञापन


हालांकि गोली चलने की घटना के बाद मेहमानों में दहशत फैल गई। पुलिसकर्मी को तत्काल कुछ लोग घटनास्थल से अलग ले गए। इसी दौरान इलाका पुलिस को जानकारी मिली और उसने मौके पर पहुंच तफ्तीश की। साथ ही उच्च पुलिस अधिकारियों को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें