फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव में गड़बड़ी की साजिश: घुसपैठ में पाकिस्तानी सेना भी शामिल, मुठभेड़ के बीच होती रही फायरिंग

Sun, 07 Apr 2024 02:47 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर

सार

एलओसी पर दो आतंकवादी मारे गए, जब वे कश्मीर में घुसने की कोशिश कर रहे थे। घुसपैठ कराने के लिए पाकिस्तान की अग्रिम चौकियों से लगातार फायरिंग की गई। यह नाकाम कोशिश पाकिस्तान की हताशा का परिणाम है, जो चुनाव में गड़बड़ी फैलाने की साजिश रच रहा है। 
विज्ञापन
बारामुला - फोटो : साकिव नबी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय सेना ने कहा कि उत्तरी कश्मीर के बारामुला में एलओसी पर शुक्रवार को घुसपैठ की कोशिश को नाकाम किया गया है, जो लोकसभा चुनाव से पहले जम्मू-कश्मीर में अशांति फैलाने के लिए पाकिस्तान की ओर करवाई जा रही थी।

विज्ञापन


उड़ी सेक्टर में एलओसी पर दो आतंकवादी मारे गए, जब वे कश्मीर में घुसने की कोशिश कर रहे थे। घुसपैठ कराने के लिए पाकिस्तान की अग्रिम चौकियों से लगातार फायरिंग की गई। यह नाकाम कोशिश पाकिस्तान की हताशा का परिणाम है, जो चुनाव में गड़बड़ी फैलाने की साजिश रच रहा है। 

सेना ने कहा, उड़ी सेक्टर में नियंत्रण रेखा के उस पार से घुसपैठ की साजिश करने वाले आतंकवादी समूहों के बारे में पहले ही खुफिया एजेंसियों से इनपुट मिल चुके थे। इसके बाद घुसपैठ रोधी ग्रिड को मजबूत किया गया। शुक्रवार तड़के आतंकवादियों के एक ग्रुप को नियंत्रण रेखा की ओर बढ़ते देखा, लेकिन सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में दो दहशतगर्दों को ढेर कर दिया।
विज्ञापन


सैन्य अफसरों ने कहा कि विभिन्न सुरक्षा और खुफिया एजेंसियां कश्मीर में शांति सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। बारामुला संसदीय क्षेत्र में 20 मई को मतदान होना है। पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर से निकटता के कारण यह जिला सबसे संवेदनशील है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें