पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई ने स्वतंत्रता दिवस में खलल डालने की नापाक साजिश रची है। इसका तानाबाना पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) के पुंछ सेक्टर में बुना गया है।
रमजान माह खत्म होने पर आईएसआई ने पीओके में आतंकियों के लिए दावत आयोजित की। इसमें आईएसआई के कई कमांडरों ने हिस्सा लिया और आतंकियों को भारत में घुसकर आतंकी हमले करने का दबाव बनाया।
आईएसआई ने आतंकियों से कहा कि अब जम्मू कश्मीर, पंजाब के इंटरनेशनल बार्डर के पास मक्की की फसल बड़ी हो गई है। साथ ही नदी-नालों में बारिश की वजह से पानी भरा पड़ा है और इन क्षेत्रों में बारिश के बाद घनी झाडि़यां भी उग आई हैं। ऐसे में घुसपैठ आराम से की जा सकती है।