फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: पाकिस्तान में रची गई थी कश्मीरी पंड़ित संजय शर्मा की हत्या की साजिश, जांच एजेंसी ने दाखिल किया आरोप-पत्र

Sun, 21 Jan 2024 06:45 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर

सार

राज्य जांच एजेंसी (एसआईए) ने हत्या के मामले में 12 आतंकियों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया है। संजय की 26 फरवरी, 2023 को हत्या कर दी गई थी। पुलिस थाना लितर (पुलवामा) में केस दर्ज किया गया था। इसके बाद जांच के लिए एसआईए कश्मीर को मामला स्थानांतरित कर दिया गया था।

विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर पुलिस - फोटो : PTI (File Photo)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिछले वर्ष फरवरी में पुलवामा के अच्छन गांव में मारे गए एटीएम गार्ड कश्मीरी पंडित संजय शर्मा की हत्या की साजिश पाकिस्तान में रची गई थी। घटना के जरिये दहशतगर्द कश्मीर घाटी की शांति व्यवस्था को अस्थिर करने का षड्यंत्र रच रहे थे। राज्य जांच एजेंसी (एसआईए) ने हत्या के मामले में 12 आतंकियों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया है। संजय की 26 फरवरी, 2023 को हत्या कर दी गई थी। पुलिस थाना लितर (पुलवामा) में केस दर्ज किया गया था। इसके बाद जांच के लिए एसआईए कश्मीर को मामला स्थानांतरित कर दिया गया था।

तीन आरोपी मुठभेड़ में मारे जा चुके

विज्ञापन

अधिकारियों के अनुसार, आरोपी यासिर शब्बीर वानी के खिलाफ जांच जारी है, जबकि तीन किशोरों सहित आठ आरोपी न्यायिक हिरासत में हैं। जाजिम फारूक वानी, दानिश अहमद ठोकर और अबैद अहमद पाडर सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में मारे गए हैं। जफर हुसैन भट और खालिद कामरान फरार हैं। एसआईए ने दक्षिण कश्मीर में जांच के दौरान मामले से जुड़े कई अहम साक्ष्य जुटाए हैं, जिनमें आरोपियों की अपराध में संलिप्तता उजागर हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें