संवाद न्यूज एजेंसी
रियासी। सुरक्षा बलों ने शनिवार को रियासी जिले के माहौर इलाके में तलाशी के दौरान हथियार और गोला-बारूद बरामद किया है। इसमें एके 47 के कारतूस, एक पिस्तौल, छह गोलियों सहित मैगजीन, छह पेंसिल सेल, दो छोटे रिचार्जेबल सेल, एक विस्फोटक पाउडर (एक किलोग्राम), कोडेक्स तार 10 मीटर, दो डेटोनेटर शामिल हैं।
एक अधिकारी के अनुसार पुलिस, सेना की 58 आरआर और सीआरपीएफ सी-126 बटालियन की ओर से संयुक्त रूप से हरियावाला और करमकथा इलाके में बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान हथियार और गोला-बारूद बरामद हुआ है। उन्होंने बताया पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।