फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: राममय शहर, गलियों, चौक-चौराहों से लेकर बाजारों और मंदिरों तक लहराया भगवा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जम्मू। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर मंदिरों का शहर पूरी तरह राममय हो चुका है। गलियों, चौक-चौराहों से लेकर बाजारों और मंदिरों तक राम ध्वज लहरा रहे हैं। जगह-जगह राम धुन बज जा रही है। एक ओर मंदिरों को फूलों से सजाया जा रहा है, तो विभिन्न गलियों में राम ध्वज और लाइटों के साथ सजावट की गई है। हिंदू संगठन और भाजपा कार्यकर्ता घरों, दुकानों में राम ध्वज वितरित कर रहे हैं। वाहनों पर भी राम पताके फहर रहे हैं।
विभिन्न मंदिरों और अन्य संगठनों की ओर से प्राण प्रतिष्ठा समारोह के उपलक्ष्य में भव्य आयोजन किए जा रहे हैं। मंदिरों में सफाई अभियान चलाए जा रहे हैं। समारोह के दिन जगह-जगह एलईडी स्क्रीन पर अयोध्या से राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा समारोह का सीधा प्रसारण किया जाएगा। वहीं, बाजारों में भी खास रौनक है। दुकानों पर छोटे-बड़े राम ध्वज, राम मंदिर मॉडल, जय श्री राम की टी-शर्ट और टोपी, बैच आदि उपलब्ध हैं। लोग जमकर खरीदारी कर रहे हैं। राम ध्वज 20 से 150 रूपये तक मिल रहे हैं, जबकि राम मंदिर का मॉडल 250 से 500 रुपये का है। मोती बाजार के दुकानदार संजीव ने बताया कि राम मंदिर मॉडल की मांग है। इसके अलावा राम ध्वज की भी खरीदारी की जा रही है। दिल्ली से और सामान मंगवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रघुनाथ मंदिर में तीन दिवसीय उत्सव शुरू, पहले दिन सुंदरकांड का पाठ

संवाद न्यूज एजेंसी

जम्मू। अयोध्या में राम मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह का जश्न मनाने के लिए शनिवार को प्राचीन रघुनाथ मंदिर में तीन दिवसीय उत्सव शुरू हुआ। पुजारी सतपाल रैना ने सुबह सुंदरकांड पाठ किया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पाठ का श्रवण किया। भजन-कीर्तन भी हुआ। भजनों पर श्रद्धालु खूब झूमे। संगीता देवी ने कहा कि भगवान का आशीर्वाद लेने के लिए तीन दिन उत्सव में भाग लेंगे। 21 और 22 जनवरी को भव्य समारोह होगा, जिसमें रथ यात्रा, अखंड रामायण पाठ, नृत्य, संगीत और भजन शामिल है। इसका सीधा प्रसारण किया जाएगा। चित्रकुट से आए पंडित रामायण का अखंड पाठ करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें