फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर क्षेत्र में नाकाम पीएम मोदी: कांग्रेस

Sat, 18 Apr 2015 11:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हर क्षेत्र में नाकाम रहने का आरोप लगाते हुए शनिवार को प्रदेश युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रेस क्लब के बाहर से तवी पुल तक रोष रैली निकाल मोदी का पुतला जलाकर प्रदर्शन किया। इसदौरान पुलिस के साथ प्रदर्शनकारियों की धक्का-मुक्की भी हुई। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि मसर्रत आलम को सरकार ने पहले रिहा किया और देश की जनता का आक्रोश बढ़ता देख उसे दोबारा गिरफ्तार करने को मजबूर होना पड़ा।
विज्ञापन


देश की एकता और अखंडता के साथ भाजपा खिलवाड़ कर रही है। युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं जम्मू कश्मीर प्रभारी उमा शंकर पांडे और युवा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष प्रणव शगोत्रा की अगुवाई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रेस क्लब के बाहर एकत्रित होकर प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रैली निकालते हुए तवी पुल की ओर से जाने लगे तो पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया।

बहरहाल पुलिस की संख्या कम होने के चलते कांग्रेस कार्र्यकर्ता तवी पुल पर पहुंच गए और करीब दस मिनट तक पुल को जाम रखा। इस अवसर पर उमा शंकर पांडे ने भाजपा-पीडीपी गठबंधन सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि राष्ट्रवादी ताकतों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ कर अलगाववादी तत्त्वों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पूर्व में भाजपा सरकार ने कंधार प्रकरण के बाद हाफिज सईद जैसे दुर्दांत आतंकवादी को रिहा कर दिया था।
विज्ञापन


अब मसर्रत आलम मामले पर भाजपा ड्रामा कर रही है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रणव शगोत्रा ने कहा कि नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली केंद्र सरकार दोहरे मापदंडों के चलते हर क्षेत्र में नाकाम रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र और रियासती सरकार की नाकामी और लापरवाही की वजह से ही मसर्रत आलम ने खुलेआम देश की एकता और अखंडता को चुनौती दे डाली। उन्होंने मोदी सरकार पर किसान विरोधी नीतियां अपनाने का भी आरोप लगाया।
विज्ञापन


इस अवसर पर सतीश शर्मा, चरणजीत सिंह, राजन शर्मा, परमजीत सिंह, आमिर सरूरी, जतिंद्र चिब, खुशवंत सिंह, रशीद मलिक, पंकज शर्मा आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें