फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल गांधी की न्यूनतम आय योजना क्रांतिकारी कदम, देश में होगी गरीबी दूर-मीर

Wed, 27 Mar 2019 02:52 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष जीए मीर ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की न्यूनतम आय योजना एक क्रांतिकारी कदम है। इससे देश में गरीबी दूर होगी। इस प्रस्तावित योजना में देश की 20 फीसदी गरीब परिवारों को सालाना 72000 रुपये मिलेंगे और यह लाभार्थियों के सीधे बैंक खाते में जाएंगे। 
विज्ञापन


यहां मंगलवार को पार्टी मुख्यालय में पत्रकारों से रूबरू होते हुए मीर ने कहा कि इस नई योजना से देश में रिकार्ड पांच करोड़ परिवारों को लाभ मिलेगा। कांग्रेस सरकार ने राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में जनता से किए वादों को पूरा किया है। 

केंद्र में कांग्रेस की सरकार आने पर योजना को तत्काल प्रभाव से लागू करने पर काम किया जाएगा। इस योजना ने गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रहे गरीब लोगों को पेट भर खाना मिलने के साथ बेहतर बुनियादी सुविधाएं हासिल हो पाएंगी। कांग्रेस की सरकारों ने समय समय पर गरीब और पिछड़े वर्ग के लोगों के लिए कल्याणकारी योजनाएं लाई हैं। 
विज्ञापन


गरीब तबके के लोगों के उत्थान के लिए बेहतर ढंग से काम किया गया है। आज हर चीज में महंगाई की मार है। जिससे आम लोगों को दो वक्त की रोटी जुटाना भी मुश्किल हो रहा है। एफएस एक्ट, नौकरी का अधिकार, आरटीआई, आरटीई कांग्रेस की बड़ी उपलब्धियां रही हैं। कांग्रेस ने गरीब और कमजोर वर्ग का हमेशा ख्याल रखा है। किसानों और श्रमिकों के लिए भी कांग्रेस प्रतिबद्ध रही है। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें