फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साबरी बर्द्स ने दर्शकों को किया मंत्रमुग् ध

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए शुरू की गई विभिन्न गतिविधियों के तहत मंगलवार को पर्यटन विभाग के सहयोग से राजोरी विकास प्राधिकरण ने जश्न-ए-राजोरी का आयोजन किया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि डीसी मोहम्मद एजाज असद ने किया। इस मौके पर एसएसपी जुगल मनहास, एडीसी सहित पुलिस व सेना के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

मुख्य कार्यकारी अधिकारी विकास प्राधिकरण ठाकुर शेर सिंह ने कहा कि राजोरी में पर्यटन की अपार क्षमता है। इस साल 16,82378 पर्यटकों ने शाहदरा शरीफ की जियारत पर माथा टेक हाजिरी दी है। इसमें 376 विदेशी, जबकि 9,727 विभिन्न राज्यों के पर्यटक थे। जिले में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। जैसे हेरिटेज टूरिज्म, पास चिंगस किला, धनीधर किला, मंगला देवी किला और बड़ी संख्या में सराय हैं। शाहदरा शरीफ, पंज पीर, पीर बड़वेसवर और अन्य कई टूरिस्ट स्पॉट हैं। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण राजस्थान के प्रसिद्ध गायक साबरी ब्रर्द्स थे। उन्होंने कई प्रसिद्ध कव्वालियां सुना कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें