फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस का राजनीतिक गतिविधियां बढ़ाने पर जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। कांग्रेस की जम्मू-कश्मीर मामलों की प्रभारी रजनी पाटिल शनिवार को कश्मीर दौरे पर पहुंची। उन्होंने श्रीनगर में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, पूर्व मंत्रियों और विधायकों के साथ बैठक कर जम्मू-कश्मीर के मौजूदा परिदृश्य, संगठनात्मक मामलों और अन्य गतिविधियों पर चर्चा की। पार्टी कैडर से मौजूदा सामाजिक राजनीतिक परिस्थितियों पर फीडबैक लिया गया। पाटिल ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए रोडमैप पर चर्चा की।
विज्ञापन

बैठक में जोर दिया गया कि पार्टी कैडर राजनीतिक गतिविधियों के अलावा संगठनात्मक मामलों पर काम करे। पाटिल ने जम्मू-कश्मीर के लोगों के प्रति सरकार द्वारा अपनाई जा रही नीतियों के खिलाफ लड़ाई तेज करने का आह्वान किया। पेट्रोल, डीजल, आवश्यक वस्तुओं में मूल्य वृद्धि के साथ बेरोजगारी से हर वर्ग परेशान है। पाटिल ने कहा कि पार्टी कैडर राजनीतिक गतिविधियों को तेज करे। पार्टी जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा जल्द बहाल करने की मांग को प्रमुखता से उठा रही है। इसके बाद विधानसभा चुनाव और दूसरी गतिविधियां करवाई जाएं। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता लोगों के बीच जाकर सरकार की गलत नीतियों के बारे में उन्हें जागरूक करें। बैठक में प्रदेशाध्यक्ष जीए मीर ने संगठनात्मक गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। इस दौरान सीडब्ल्यूसी सदस्य तारिक हमीद करा, पूर्व प्रधान पीरजादा मोहम्मद सईद, ताज मोहिउद्दीन, हाजी अब्दुल रशीद, बशीर अहमद मागरे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें