फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिन अभ्यर्थियों के परिवार के सदस्य अस्थाई कर्मचारी, उन्हें मिलेंगे अतिरिक्त अंक

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। चतुर्थ श्रेणी की लिखित परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवारों ने सामान्य प्रशासनिक विभाग में अपनी शंका समाधान के लिए कई प्रश्न भेजे हैं। विभाग ने इनके निवारण से संबंधित सवालों के जवाब दिए हैं। अभ्यार्थियों ने परिवार का कोई सदस्य अस्थायी कर्मचारी होने पर अतिरिक्त अंक मिलेंगे या नहीं, अनाथ महिला अभ्यार्थी को अतिरिक्त अंक मिलेंगे या नहीं, ऐसे अभ्यार्थी जिनके परिवार का कोई सदस्य सरकारी नौकरी में है, लेकिन वह अलग रहते हैं उन्हें अतिरिक्त अंक लाभ मिलेंगे या नहीं जैसे प्रश्न विभाग के समक्ष रखे थे। विभाग ने इनके जवाब भी दिए हैं।
विज्ञापन

अभ्यर्थियों के प्रश्न और विभाग के जवाब
अभ्यार्थियों के सवाल : अगर कोई महिला उम्मीदवार का एकल अभिभावक है तो क्या वह अनाथ लड़कियों की श्रेणी के तहत अतिरिक्त अंक मांग सकती है
विभाग का जवाब : इसमें केवल अविवाहित उम्मीदवार ही आवेदन कर सकती है, जिसके माता-पिता दोनों की मृत्यु हो गई हो
सवाल : किसी अभ्यार्थी, जिसके परिवार का कोई सदस्य अस्थाई कर्मचारी हो वह अतिरिक्त अंक की मांग कर सकता है
जवाब : ऐसे कर्मचारी सरकारी कर्मचारियों की श्रेणी में नहीं आते, इस श्रेणी में आवेदन करने वालों को अंक मिलेंगे
सवाल : ऐसे अभ्यार्थी जिनके भाई-बहन सरकारी नौकरी करते है, लेकिन परिवार से अलग रहते हैं तो क्या अभ्यार्थी परिवार का कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी में नहीं है वाली श्रेणी का लाभ ले सकता है
जवाब : नियम स्पष्ट रूप से निर्दिष्ट करते हैं कि परिवार में भाई, बहन, माता-पिता या पति-पत्नी शामिल होंगे। ऐसे में किसी भाई-बहन के अलग रहने के प्रश्न पर विचार नहीं किया जा सकता
विज्ञापन

सवाल : आवेदन के समय से कटऑफ तक अभ्यार्थी के परिवार का कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी में नहीं था, लेकिन फिर उसे सरकारी नौकरी मिल गई क्या अतिरिक्त अंक मिलेंगे
विज्ञापन

जवाब : ऐसी स्थिति में उम्मीदवार को प्रमाणपत्र देना होगा, जिसमें अंकित हो कि दस्तावेज जांच तक कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी में नहीं था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें