पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर कांग्रेस का हल्ला-बोल
- फोटो : अमर उजाला
पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की कीमतों के विरोध में शनिवार को कांग्रेस ने जम्मू में प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं ने घुड़ा मोड़ बख्शी नगर से इस रैली का आयोजन किया था। जहां से राजभवन तक जाने की तैयारी थी। हालांकि जम्मू शहर में चौथे पुल के पास ही पुलिस ने सभी को रोक लिया। इस रैली को जिलाध्यक्ष जुबैर साहनी के नेतृत्व में निकाला गया था।
इस पहले शहीदी चौक स्थित प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय के बाहर पार्टी कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल-डीजल और गैस सिलिंडरों की बढ़ी कीमतों के खिलाफ भाजपा सरकार के खिलाफ धरना दिया था। प्रदर्शनकारियों ने कंधे पर सिलिंडर उठाकर और थालियां बजाकर नारेबाजी की।