कश्मीर संभाग में केजी से पांचवीं के बच्चों के लिए 15 मार्च से कक्षाएं शुरू की जाएंगी। वहीं छठी से आठवीं कक्षा के छात्रों के लिए आठ मार्च से कक्षाएं चलेंगी। इस दौरान कोविड प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन किया जाएगा। इसकी जानकारी स्कूल शिक्षा निदेशालय कश्मीर ने दी है।