कांग्रेस मुख्यालय जम्मू में प्रदेशाध्यक्ष विकार रसूल वानी ने शनिवार को पार्टी नेताओं के साथ मौज
जम्मू। कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष विकार रसूल वानी ने भाजपा पर निशाना साधते कहा कि कुछ दल वोट बैंक की राजनीति के लिए लोगों की भावनाओं से खिलवाड़ कर रहे हैं। ये दल प्रतिबद्धताओं को पूरा करने में विफल रहे हैं, जिससे विभिन्न क्षेत्रों और वर्गों में अशांति का माहौल है। लोगों को खुद ऐसे दलों की पहचान कर उनसे किनारा करना चाहिए। वानी ने पार्टी कैडर से शहरी स्थानीय निकाय चुनाव के लिए तैयार रहने को कहा।
पार्टी मुख्यालय में शनिवार को फ्रंटल प्रमुख, नगर सेवक/पार्षदों की बैठक को संबोधित करते वानी ने नेताओं के साथ ज्वलंत मुद्दों, समग्र राजनीतिक और सुरक्षा परिदृश्य पर चर्चा करने के साथ यूएलबी और पंचायत चुनाव की तैयारियों का जायजा लिया। पदाधिकारियों से जनता के बीच और संबंध बढ़ाने पर जोर दिया। घोषणापत्र में उठाए जाने वाले मुद्दों के बारे में लोगों के सुझाव लेने को कहा। साथ ही कहा-संभावित उम्मीदवारों की सूची तैयार की जाए। यहां कार्यवाहक अध्यक्ष रमण भल्ला, बलवान सिंह, इंदु पवार, विनोद शर्मा, शिव कुमार मौजूद रहे। ब्यूरो