फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरदार जगजीत सिंह, चौधरी मोहम्मद तारिक बनाए राज्य समन्वयक

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू-कश्मीर प्रदेश कांग्रेस कमेटी (जेकेपीसीसी) अल्पसंख्यक विभाग ने दो नए राज्य समन्वयक, एक प्रांतीय समन्वयक और जम्मू शहरी के एक अध्यक्ष की नियुक्ति करके राज्य, प्रांत के साथ जिला स्तर पर संगठनात्मक बदलाव किए हैं। अल्पसंख्यक विभाग के उपचेयरमैन सरदार गुरदर्शन की ओर से जारी आदेश में नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है।
विज्ञापन

सरदार गुरदर्शन ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में सभी अल्पसंख्यक समुदायों को पर्याप्त प्रतिनिधित्व के साथ संतुलन बनाए रखने के उचित प्रयास किए गए हैं। सरदार जगजीत सिंह और चौधरी मोहम्मद तारिक को जम्मू जिले से पदोन्नत करके राज्य समिति में राज्य समन्वयक बनाया है। सरदार बलविंदर सिंह रिंकू को प्रांतीय समन्वयक के पद पर पदोन्नत किया गया है। वहीं, सरदार बलदेव सिंह जिला जम्मू अर्बन के चेयरमैन रहेंगे। राज्य समन्वयक माइकिल वजीर ने नवनियुक्त पदाधिकारियों से पार्टी को मजबूत बनाने की उम्मीद जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें