फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस अपने सिद्धांतों पर अडिग: मीर

Wed, 18 Mar 2015 12:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गुलाम अहमद मीर ने कांग्रेस को रियासत के तीनों क्षेत्रों की जनता की आवाज बताते हुए कहा है कि राष्ट्र और रियासत की एकता और अखंडता के अलावा धर्मनिरपेक्ष छवि को बरकरार रखने के लिए कांग्रेस प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन


सैनिक कालोनी स्थित सैनिक फार्म में मंगलवार को कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी की एक दिवसीय बैठक में रियासत के सियासी हालात पर चर्चा के दौरान मीर ने कहा कि रियासत में कांग्रेस को विपक्ष में बैठने का जनादेश मिला है। जन आकांक्षाओं पर खरा उतरते हुए कांग्रेस कोशिश करेगी कि जवाबदेह विपक्ष की भूमिका निभाए।

उन्होंने भाजपा और पीडीपी पर दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस अपने सिद्धांतों पर अडिग है। सांप्रदायिक और समाज को बांटने की किसी भी साजिश का डटकर मुकाबला करेगी। इस अवसर पर पारित किए गए प्रस्तावों में जिम्मेदार विपक्ष की भूमिका को बेहतर तरीके से निभाने के अलावा कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी की ओर से डा. मनमोहन सिंह के साथ खड़े रहने के फैसले का भी स्वागत किया गया।
विज्ञापन


इस अवसर पर कांग्रेस को बूथ स्तर पर मजबूत बनाने के लिए सदस्यता अभियान को जोरशोर से चलाये जाने की भी जरूरत दर्शाई गई। साथ ही पंचायतों को मजबूत करने और शेष चुनाव करवाने के अलावा स्थानीय निकायों के जल्द चुनाव करवाने पर भी जोर दिया गया।

इस अवसर पर प्रदेश उपप्रधान ठाकुर हरि सिंह के अलावा पूर्व सांसद जनक राज गुप्ता, मदन लाल शर्मा, पूर्व मंत्री ताज मोहिउद्दीन, जी एस चाढ़क, शाम लाल शर्मा, रमण भल्ला, मूला राम, सुमन भगत, मोहम्मद शरीफ न्याज, एमएलसी जुगल किशोर शर्मा, विधायक दल के नेता रिगझिन जोरा, एमएलसी नरेश गुप्ता, रानी बिलोरिया आदि नेता भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें