फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर के दौरे पर जा रहे कांग्रेसी नेता नजरबंद, कई वरिष्ठ नेताओं के घरों पर पुलिस का पहरा

Tue, 31 Dec 2019 06:27 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
गुलाम अहमद मीर
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर के विभिन्न जिलों के दौरे पर जा रहे कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष जीए मीर सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं को मंगलवार सुबह पुलिस ने नजरबंद कर दिया। सभी के आवासों पर पुलिस ने पहरा लगाकर उन्हें बाहर नहीं जाने दिया। जम्मू-कश्मीर का गत पांच अगस्त को पुनर्गठन होने के बाद दूसरी बार प्रदेश कांग्रेस के प्रमुख नेताओं को नजरबंद किया गया है। पार्टी ने इसका कड़ा विरोध किया है। उनका कहना है कि लोगों के बीच जा रहे मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के नेताओं की आवाज को भाजपा दबाने की कोशिश कर रही है।

विज्ञापन

 
पुलिस ने मंगलवार की सुबह प्रदेशाध्यक्ष मीर सहित पूर्व उपमुख्यमंत्री तारा चंद, उपप्रधान रमण भल्ला और युवा कांग्रेस के प्रदेश प्रधान उदय चिब को भी सुबह के समय नजरबंद कर दिया। भल्ला ने कहा कि भाजपा सरकार के इशारों पर विपक्षी नेताओं को नजरबंद किया जा रहा है।

पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रवींद्र शर्मा ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस का आठ सदस्यीय दल प्रदेशाध्यक्ष जीए मीर के नेतृत्व में जम्मू, उधमपुर, बटोत, रामबन और बनिहाल के बाद कश्मीर के कुछ इलाकों में दौरा करने जा रहा था। इसमें पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं से मुलाकात की जानी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह सब केंद्र के इशारे पर किया जा रहा है- रवींद्र शर्मा

रवींद्र शर्मा ने कहा कि इस दौरे के बारे में गत दिवस प्रशासन को अवगत करवाकर उनसे अनुमति मांगी गई थी। लेकिन मंगलवार सुबह पुलिस ने सभी प्रमुख पार्टी नेताओं को नजरबंद कर दिया। सरकार जम्मू-कश्मीर में हालात सामान्य होने के दावे कर कर रही है, जबकि भाजपा को छोड़कर अन्य विपक्षी दलों को सियासी गतिविधियां नहीं करने दी जा रही हैं।

उन्होंने कहा कि यह सब केंद्र के इशारे पर किया जा रहा है। सरकार भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को सभी सुविधाएं मुहैया करवा रही है, वे अपनी राजनीतिक गतिविधियां जारी रखे हुए हैं। कांग्रेस नेताओं की सुरक्षा कम की गई है। सरकार को सभी दलों के साथ समान सियासी बर्ताव करना चाहिए। सरकार नहीं चाहती है कि प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस लोगों के बीच जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें