फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा की कामयाबी से बौखलाई कांग्रेस: मीनाक्षी

Wed, 27 May 2015 01:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर राज्य को एम्स की जरूरत है और राज्य में एम्स किसी ऐसे स्थान पर बनाया जाना चाहिए, जहां कि तीनों संभाग के लोगों को इसका लाभ मिले और एम्स तक पहुंचना भी आसान हो। एक वर्ष में भाजपा की केंद्र सरकार ने वे काम कर दिखाए हैं, जो कि 60 वर्ष में कांग्रेस की सरकार नहीं कर पाई है। इसलिए बौखलाहट में जम्मू बंद जैसे काम कांग्रेस कर रही है। ये बातें मंगलवार को भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में भाजपा की राष्ट्रीय प्रवक्ता मीनाक्षी लेखी ने कहीं।
विज्ञापन


भाजपा सरकार की एक वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियों को गिनवाने के लिए मीनाक्षी लेखी मंगलवार को जम्मू पहुंचीं थीं। मीनाक्षी लेखी ने कहा कि जब वित्त मंत्री ने एम्स का ऐलान किया था तो वह किसी संभाग को नहीं, बल्कि राज्य को दिया था। अब विरोधी पार्टियां इसको लेकर बिना वजह ही विवाद पैदा करके लोगों को गुमराह करने का काम कर रही हैं। यह सब भाजपा की कामयाबी से बौखलाकर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने देश को साफ-सुथरी सरकार दी है।

एक वर्ष के कार्यकाल में एक भी घोटाला सामने नहीं आया है, जबकि कांग्रेस की सरकार घोटालों की सरकार थी। कोयला और स्पैक्ट्रम के आवंटन में कांग्रेस ने देश को करोड़ों का नुकसान पहुंचाया, जबकि भाजपा सरकार देश के खजाने में राशि को वापस लाई है। इसी का परिणाम है कि वर्तमान समय में देश के खजाने में 4.85 लाख करोड़ पड़े हुए हैं, जिससे देश के विकास को लेकर योजनाएं तैयार की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि कश्मीर में हुर्रियत को जन्म देने वाली कांग्रेस सरकार की नीतियां हैं।
विज्ञापन


जम्मू में भी खुलेगा एम्स
सांसद जुगल किशोर शर्मा ने कहा कि एम्स को लेकर जम्मू वासियों को गुमराह किया जा रहा है। कश्मीर की तरह जम्मू में भी एम्स खोला जाएगा। इसके लिए केंद्र सरकार से बातचीत चल रही है। जल्द ही केंद्र के मंत्री इसको लेकर ऐलान भी करेंगे। उन्होंने कहा कि जम्मू में बीएसएनएल के खराब सिगनल को लेकर भी बातचीत की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें