फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PMO राज्यमंत्री ने जम्मू-कश्मीर में राज्यपाल शासन की अटकलों को किया खारिज

Sun, 23 Apr 2017 07:08 PM IST
amarujala.com- Presented by: आशुतोष तिवारी
विज्ञापन
जितेंद्र सिंह - फोटो : File Photo
विज्ञापन
प्रधानमंत्री कार्यालय राज्य मंत्री डा. जितेन्द्र सिंह ने कहा है कि कश्मीर समस्या कांग्रेस की देन है। वे पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री पी चिदम्बरम के इस बयान पर टिप्पणी कर रहे थे जिसमें उन्होंने कहा था कि भाजपा की गलत नीतियों के कारण जम्मू कश्मीर देश के हाथ से निकल रहा है।
विज्ञापन


डा. सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने इतिहास में जो गलतियां की हैं, हम उसे सुधार रहे हैं। कांग्रेस ने ही समस्याओं का बोझ हम पर लादा है। केंद्र सरकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश हित में फैसले ले रही है।

डा. सिंह ने कहा कि कश्मीर के वर्तमान हालात पर केंद्र सरकार नजर रखे हुए है। देश हित में जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। आगे भी जरुरत के हिसाब से केंद्र सरकार नीति बनाकर काम करेगी। पत्थरबाजों के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि कें्द्र सरकार, रियासत सरकार और सुरक्षा बल अपना काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

JITENDRA SINGH - फोटो : File Photo
उन्होंने जम्मू कश्मीर सरकार के बारे में लगाई जा रही अटकलों को खारिज कर दिया। डा. सिंह ने कहा कि गठबंधन सरकार मजबूती से चल रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री में मुलाकत होती रहती है। इसमें कोई नई बात नहीं है।

मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती नीति आयोग की बैठक में शिरकत करने दिल्ली गईं होंगी। नीति आयोग की बैठक में प्रधानमंत्री की सभी मुख्यमंत्रियों से मुलाकात होती है। उन्होंने कि दिल्ली नगर निगम चुनाव में भाजपा को 200 से ज्यादा सीटें मिलेंगी। एमसीडी चुनाव में भाजपा को दो तिहाई से भी अकि बहुमत मिलने वाले है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें