फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: कांग्रेस डाॅ. आंबेडकर के योगदान को करती रही है नजरअंदाज

विज्ञापन
भाजपा मुख्यालय में डा.आंबेडकर सम्मान अ​भियान में भाग लेते भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सत शर्मा। स्त्रो
विज्ञापन
जम्मू। त्रिकुटा नगर स्थित भाजपा मुख्यालय में डाॅ. आंबेडकर सम्मान अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सत शर्मा ने कहा कि कांग्रेस हमेशा ही डॉ. आंबेडकर के योगदान को नजरअंदाज करती रही है। कांग्रेस ने हमेशा ही तुष्टीकरण की राजनीति की है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने दशकों तक गरीबों को वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया है। मोदी सरकार ने डाॅ. आंबेडकर के विरासत का सम्मान करते हुए पंच तीर्थ स्थापित किए हैं। इस अवसर पर प्रमुख रूप से विधायक डा.नरिंदर सिंह, महासचिव संगठन अशोक कौल, राजीव चरक, सुनीत रैना आदि मौजूद थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें