फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल कार्यकर्ताओं में जान फूंकेंगे सोनी, आजाद और सोज

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस की ओर से शुरू की गई जिला स्तर पर अधिवेशनों की मुहिम के तहत शनिवार नौ अगस्त को कठुआ जिले में अधिवेशन होगा।
विज्ञापन


अधिवेशन में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं राज्यसभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सैफुद्दीन सोज के अलावा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी अंबिका सोनी के मौजूद रहने की उम्मीद है।

प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रविंद्र शर्मा का कहना है कि विधानसभा चुनाव की तैयारियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं की बात सुनने के मकसद से पार्टी की ओर से जिला स्तर पर अधिवेशन आयोजित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


इस शृंखला में नौ अगस्त शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कठुआ में अधिवेशन बुलाया गया है। इसमें नेताओं और कार्यकर्ताओं में सीधा संवाद होगा। साथ ही विधानसभा चुनाव पर चर्चा होगी।
Trending Videos
विज्ञापन

हर जिले में होंगे अलग-अलग अधिवेशन

उनका कहना है कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने के लिए जिला स्तर पर अधिवेशन करवा रही है। जम्मू, लेह, उधमपुर के बाद कठुआ जिले में अधिवेशन होगा।

सभी 22 जिलों में अधिवेशन करवाए जाएंगे, ताकि कांग्रेस कार्यकर्ताओं की आम राय से विधानसभा चुनाव की रणनीति तैयार करने के अलावा उम्मीदवारों पर फैसले लिए जा सकें।

वहीं वीरवार को प्रदेश कांग्रेस की चुनाव घोषणा पत्र कमेटी की श्रीनगर में वीरवार को उपमुख्यमंत्री एवं कमेटी के चेयरमैन तारा चंद की अध्यक्षता में बैठक हुई। इस बैठक में पीएचई मंत्री शाम लाल शर्मा, विधायक मोहम्मद शरीफ न्याज, इंदु पवार, एमएलसी गुलाम नेबी मोंगा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें