प्रदेश कांग्रेस की ओर से शुरू की गई जिला स्तर पर अधिवेशनों की मुहिम के तहत शनिवार नौ अगस्त को कठुआ जिले में अधिवेशन होगा।
अधिवेशन में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं राज्यसभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सैफुद्दीन सोज के अलावा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी अंबिका सोनी के मौजूद रहने की उम्मीद है।
प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रविंद्र शर्मा का कहना है कि विधानसभा चुनाव की तैयारियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं की बात सुनने के मकसद से पार्टी की ओर से जिला स्तर पर अधिवेशन आयोजित किए जा रहे हैं।
इस शृंखला में नौ अगस्त शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कठुआ में अधिवेशन बुलाया गया है। इसमें नेताओं और कार्यकर्ताओं में सीधा संवाद होगा। साथ ही विधानसभा चुनाव पर चर्चा होगी।