फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस ने किया हाईवे जाम

Thu, 14 May 2015 01:46 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
आल इंडिया यूथ कांग्रेस की संकल्प यात्रा में भाग लेने श्रीनगर जा रहे कांग्रेस नेताओं को नगरोटा में रोकने के खिलाफ उधमपुर कांग्रेस ने जखेनी चौक पर प्रदर्शन करके जम्मू-श्रीनगर हाईवे को जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने पीडीपी-भाजपा गठबंधन सरकार पर आरोप लगाते हुए दमनकारी नीतियों का विरोध किया।
विज्ञापन


जाम खोलने के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ धक्कामुक्की भी की गई। इसके बाद जबरन हाईवे को खोला गया। इस दौरान सैकड़ों गाड़ियां दोनों और फंसी रही। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को दोपहर बाद जैसे ही सूचना मिली कि युवा संकल्प यात्रा के लिए श्रीनगर जा रहे आल इंडिया यूथ कांग्रेस के नेता अमरिंद्र सिंह, उमा शंकर पांडे, प्रदेश अध्यक्ष प्रणव छगोत्रा आदि नेताओं को नगरोटा में ही रोक दिया गया है, तो वे भड़क गए।

इन नेताओं के साथ श्रीनगर में जाने के लिए जिला कांग्रेसियों ने जम्मू श्रीनगर हाईवे की तरफ जाने वाले जखेनी चौक पर प्रदर्शन कर हाईवे जाम कर दिया। चौक पर ही कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं का स्वागत कार्यक्रम रखा गया था। प्रदर्शनकारियों के अनुसार पीडीपी और भाजपा सरकार विपक्षी राजनीतिक दलों की गतिविधियों पर रोक लगा रही है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उनकी यात्रा सांप्रदायिक नहीं, देश को जोड़ने वाली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इशारों पर इस यात्रा को कश्मीर में नहीं जाने दिया गया। पूरे देशभर में कांग्रेस के बढ़ते जनाधार से सरकार घबरा गई है। नगरोटा में उनके नेताओं को रोकना गैर कानूनी है।

कश्मीर में आए दिन पाकिस्तान के झंडे फहराए जाते हैं। देश विरोधी नारे लगते हैं, लेकिन उनके खिलाफ सरकार कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। कश्मीर के युवाओं को जागरूक करने के लिए आयोजित इस संकल्प यात्रा को रोकना सोची-समझी साजिश है। प्रदर्शनकारियों में सुमित मगोत्रा, शिवम शर्मा, राजेश गुप्ता, रघुबीर सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें