फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान करीब, घोषणा पत्रों का अता पता नहीं

Sun, 23 Nov 2014 01:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव में प्रमुख सियासी पार्टियां बिना घोषणा पत्र के ही प्रथम चरण के चुनाव मैदान में उतर रही है। 25 नवंबर को रियासत की कुल 87 सीटों में से 15 विधानसभा सीटों पर मतदान होना है। रविवार को चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है। नेशनल कांफ्रेंस, कांग्रेस, पीडीपी और भाजपा इनमें से कोई भी दल अभी तक घोषणा पत्र जारी नहीं कर पाया है।
विज्ञापन


पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) के मुख्य प्रवक्ता नईम अख्तर का कहना है कि चुनाव घोषणा पत्र को आखिरी रूप दिया जा रहा है। एक दो दिनों में यह जारी कर दिया जाएगा। पार्टी घोषणा पत्र में ऐसे वायदे करेगी जोकि पूरे हो सकें।

नेशनल कांफ्रेंस के महासचिव एवं विधायक डा. मुस्तफा कमाल का कहना है कि उनकी राय में पार्टी को चुनाव घोषणा पत्र जारी करने की कोई जरूरत नहीं है। पार्टी ने विजन दस्तावेज 2020 पहले ही जारी किया हुआ है। हर चुनाव में घोषणा पत्र जारी होता है। इसमें मुद्दे सामान ही होते हैं।
विज्ञापन


कांग्रेस के प्रदेश उपप्रधान ठाकुर हरि सिंह का कहना है कि दिल्ली में पार्टी का चुनाव घोषणा पत्र लगभग तैयार हो चुका है। उसे श्रीनगर में रविवार या सोमवार को जारी किया जा सकता है। चुनाव घोषणा पत्र को बनाने में पार्टी ने काफी मेहनत की है।
विज्ञापन


भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अरुण गुप्ता का कहना है कि पार्टी का चुनाव घोषणा पत्र तैयार हो रहा है और जल्द ही इसे जारी कर दिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें