फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर विधानसभा में महंगाई पर कांग्रेस और नेकां का हंगामा

Sat, 18 Jun 2016 02:07 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
- फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
जम्मू एवं कश्मीर में विपक्षी पार्टी नेशनल कांफ्रेंस  और कांग्रेस के विधायकों ने राज्य में महंगाई को लेकर शनिवार को विधानसभा में जमकर हंगामा किया। विधानसभा की कार्यवाही शुरु होते ही विपक्षी दलों के सदस्य अपनी सीट से खड़े हो गए और राज्य के उपभोक्ता मामले और जन वितरण विभाग (सीएपीडी) द्वारा संचालित खुदरा दुकानों पर राशन की कमी के विरोध में नारे लगाने लगे।
विज्ञापन


विपक्षी पार्टी के सदस्य सरकार पर आरोप लगा रहे थे कि सरकार द्वारा संचालित दुकानों पर राशन की कमी चल रही है। विपक्षी सदस्यों ने आरोप लगाया कि सरकार आवश्यक वस्तुओं की कीमतें नियंत्रित रखने में विफल रही है। लगातार बढ़ती कीमतों के कारण रोजमर्रा की वस्तुएं लोगों की पहुंच से बाहर होती जा रहीं हैं।

विरोध कर रहे विपक्षी सदस्यों ने आरोप लगाया कि संपूर्ण राज्य प्रशासन दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती को चुनाव जिताने की 'कोशिशों' में व्यस्त है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें