फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद से सरकार को अस्थिर करने की साजिश: जुगल किशोर

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा ने नेकां और कांग्रेस पर बंद से जम्मू-कश्मीर की सरकार को अस्थिर करने की साजिश रचने का आरोप लगाया। पार्टी ने एम्स कोआर्डिनेशन कमेटी के मंच पर सोमवार को नेकां अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डा. फारूक अब्दुल्ला के पहुंचने को बंद को आगे बढ़ाने की सच्चाई का पर्दाफाश बताया है।
विज्ञापन

 
पार्टी मुख्यालय में सोमवार को प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद जुगल किशोर शर्मा ने पत्रकार वार्ता में कहा कि जम्मू और कश्मीर को एम्स की समान सुविधा देने की घोषणा केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने करके जम्मू के लोगों की मांग को पूरा कर दिया हुआ है। अब केवल बंद की राजनीति हो रही है और इसके पीछे कांग्रेस और नेशनल कांफ्रेंस ही है।
 
उन्होंने कहा कि लोकसभा और विधानसभा चुनाव में लोगों की ओर से खारिज की जा चुकी नेकां और कांग्रेस लोगों में अपनी जगह बनाने की साजिश के तहत जम्मू बंद को हवा दे रही है और खत्म हो चुके मुद्दे को गर्माए हुए है।
विज्ञापन

विज्ञापन

कमेटी के मंच पर अब्दुल्ला के आने से सच्चाई सामने आई

पत्रकारों के सवाल कि जम्मू एम्स पर अधिसूचना या फिर लिखित में केंद्रीय सरकार को देने के लिए प्रदेश भाजपा की ओर से कोई पेशकश की जा रही है।

इसके जवाब में प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री की ओर से इस बाबत घोषणा की जा चुकी है और अब कुछ लिखित में देने की कोई जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि लोगों को जबरन बंद करने को मजबूर किया जा रहा है।

उन्होंने लोगों से अपील की कि अब वे अपने व्यापारिक प्रतिष्ठान खोलें। उन्होंने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के जम्मू दौरे की संभावनाओं को भी खारिज किया।

इस अवसर पर भाजपा के मुख्य प्रवक्ता सुनील सेठी ने कहा कि एम्स कोआर्डिनेशन कमेटी को अगर कोई भ्रम है तो वह प्रदेश भाजपा या स्वास्थ्य मंत्री से बात कर सकती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें