फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरागाह पर दो में टकराव, बारह घायल, तीन जम्मू रेफर

विज्ञापन
चरागाह विवाद में झड़प के दौरान घायल और मौके पर मौजूद लोग।
विज्ञापन
जम्मू/रामबन। जिले के सनासर क्षेत्र में चरागाह की भूमि पर कब्जे को लेकर दो गुटों में टकराव हो गया। लाठी-डंडों से हुई झड़प में बारह लोग घायल हो गए, जिनमें से तीन जम्मू रेफर किए गए। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। वहीं प्रशासन ने दोनों गुटों के प्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों से बैठक कर तनाव दूर करने का प्रयास किया।
विज्ञापन

विवाद वन भूमि पर चरागाह से संबंधित बताया जा रहा है। इसे लेकर पिछले दो वर्ष से दो समुदायों में टकराव की स्थिति बन रही है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि रविवार को सना गांव के लोगों के साथ दूसरे पक्ष के लोगों की झड़प हो गई। इसमें महिला समेत 12 लोग घायल हो गए। हिंसक झड़प का वीडियो भी वायरल हो गया। इसमें घायल खून से लथपथ हालत में जमीन पर गिरे दिखाई दे रहे हैं। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि चरागाह की जमीन को लेकर दो गुटों में पिछले दो वर्ष से विवाद है, जिसे लेकर प्रशासन की ओर से भी दोनों पक्षों को समझाया गया है। ताजा हिंसक वारदात को लेकर पुलिस तहकीकात कर रही है। घायलों में से नौ को बटोत अस्पताल उपचार दिया है, जबकि तीन घायल जम्मू रेफर किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें