फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डोरी डगेर में कैंडल मार्च निकाल कर शहीद को याद किया गया

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्यौड़ियां। खौड के डोरी डगेर निवासी शहीद जुगल किशोर शर्मा को शनिवार की देर शाम लोगों की तरफ से शहीद के गांव में कैंडल मार्च निकाल कर श्रद्धांजलि देते हुए याद किया गया। इस मौके पर क्षेत्र के लोगों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया।
विज्ञापन

कैंडल मार्च शहीद जुगल किशोर शर्मा के घर से लेकर डोरी डगेर मुख्य चौक तक निकाला गया। मुख्य चौक पर उपस्थित लोगों ने श्रद्धांजलि दी और एक मिनट का मौन धारण किया। बताएं दें कि शहीद हवलदार जुगल किशोर शर्मा सेना की 19 जैक राइफल में अरुणाचल प्रदेश के हेमांग सेक्टर में तैनात थे। वह ड्यूटी के दौरान हिमस्खलन की चपेट में आने से शहीद हो गए थे। शहीद को याद करते हुए शनिवार को स्थानीय लोगों की तरफ से कैंडल मार्च निकाल कर शहीद को याद किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें