फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खौड़ में शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई , रैली भी निकाली

विज्ञापन
खौड़ में शहीदों को नमन करते लोग।
विज्ञापन
ज्यौड़ियां। खौड़ में मंगलवार को क्षेत्र के लोगों की तरफ से श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इसमें अरुणाचल प्रदेश में हिमस्खलन में शहीद हुए शहीदों को याद करते हुए श्रद्धांजलि दी गई। सभा का आयोजन भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नरेंद्र सिंह भाऊ की तरफ से किया गया।
विज्ञापन

सभा में क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन धारण कर भगवान से शहीदों की आत्मा की शांति की प्रार्थना की। शहीदों के परिजनों के लिए भगवान से प्रार्थना की। इस मौके पर एक रैली भी निकाली गई, जिसमें शहीदों के अमर रहने, सेना जिंदाबाद, भारत माता की जय के जयघोष लगाते हुए खौड़ बाजार का चक्कर लगाया गया। इस मौके पर नरेंद्र सिंह भाऊ ने कहा कि हम लोग शहीदों की शहादत को कभी नहीं भूल सकते हैं। हम नमन करते हैं उन वीर जवानों को जिन्होंने अपने देश की सरहदों की रक्षा करते हुए प्राणों को त्याग दिया।
विज्ञापन

इस मौके पर पार्षद दीपक सिंह भाऊ, सेवानिवृत्त कैप्टन रंजीत सिंह भाऊ, कैप्टन सुखदेव सिंह, केवल सिंह, दलबीर सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें