फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व विधायक को पुण्यतिथि पर याद किया

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्यौड़ियां। स्वतंत्रता सेनानी, प्रजा परिषद के नेता और छंब के पूर्व विधायक ठाकुर सहदेव सिंह भाऊ को ज्यौड़ियां में शुक्रवार को उनकी पांचवीं पुण्यतिथि पर याद किया गया। ठाकुर सहदेव सिंह भाऊ जो वर्ष 1957 सेे 1962 तक छंब-अखनूर विधानसभा क्षेत्र के विधायक रहे। सात मई 2016 में उनका निधन हो गया। शुक्रवार को उनकी पांचवी पुण्यतिथि पर ज्यौड़ियां में ठाकुर सहदेव सिंह स्मारक पर एक कार्यक्रम के तहत उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन

इस मौके पर उनकी पत्नी प्रकाश देवी, बहन सरपंच तारा देवी, बेटा अजय सिंह, किसान बोर्ड के पूर्व वाइस चेयरमैन दलजीत सिंह चिब, भाजपा जिला प्रधान जगदीश भगत, भाजपा मंडल खौड़ के प्रधान सुखदेव सिंह, म्यूनिसिपल कमेटी ज्यौड़ियां के वाइस चेयरमैन शाम चौधरी, पार्षद किरण वाला और काका जमवाल आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें