फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना के अधिकार में गई जमीन का दो साल से नहीं मिला मुआवजा

विज्ञापन
विज्ञापन
अखनूर। कस्बे के सटी पंचायतों में सेना द्वारा अधिग्रहीत की गई भूमि का मालिकों को दो साल से मुआवजा नहीं मिला है। भूमि मालिकों ने सरकार से मांग की है कि बकाया राशि का भुगतान किया जाए।
विज्ञापन

गांव गाडरवां, बरदवाल में क्षेत्र की सैकड़ों एकड़ भूमि सेना द्वारा अधिग्रहीत किया गया है। इसमें सात सौ परिवार की भूमि सेना ने अधिकार में है। इस पर दो साल का मुआवजा नहीं मिला। 2014 से भूमि का एरिया भी नहीं बढ़ा। भूमि मालिक पूरव सिंह ने बताया दो साल से भूमि का मुआवजा नहीं मिलने पर परिवारों को बदहाली का जीवन गुजारने पर मजबूर हैं। इन परिवार में कई परिवार ऐसे हैं जो इस मुआवजे पर निर्भर हैं। सरकार को जल्द ही मुआवजा देने की प्रक्रिया शुरू करनी चाहिए। ग्रामीण दर्शन लाल, करण सिंह, राज कपूर ने बताया कि सरकार को मुआवजा की प्रक्रिया जल्द शुरू करनी चाहिए। भूमि मालिकों को अपना हक मिल सकेंगे। उन्होंने बताया कि मुआवजा के लिए कई बार डीसी जम्मू से मिल करके गुहार लगाई, मगर मुआवजा नहीं मिला। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें