रेलवे बोर्ड के सीईओ विनय कुमार त्रिपाठी ने उधमपुर-श्रीनगर-बारामुला रेल लिंक (यूएसबीआरएल) के कटड़ा-बनिहाल 111 किमी खंड पर चल रहे विभिन्न कार्यों का जायजा लिया। परियोजना से जुड़े अधिकारियों ने कहा कि बचा हुआ कार्य नवंबर तक पूरा होगा।
रेलवे बोर्ड के सीईओ विनय कुमार त्रिपाठी ने उधमपुर-श्रीनगर-बारामुला रेल लिंक (यूएसबीआरएल) के कटड़ा-बनिहाल 111 किमी खंड पर चल रहे विभिन्न कार्यों का जायजा लिया। नौ से दस सितंबर के बीच उन्होंने रेल खंड में चल रहे विभिन्न कार्यों का निरीक्षण किया और निर्माण एजेंसी को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
निरीक्षण के दौरान उन्होंने सुरंग टी-1 (3159 मीटर) की शेष 260 मीटर खुदाई का कार्य भी जल्द पूरा करने को कहा। इसके बाद उन्होंने 725 मीटर लंबाई वाले केबल स्टे ब्रिज, अंजी ब्रिज का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि पुल का सब-स्ट्रक्चर का कार्य पूरा हो चुका है और सुपर स्ट्रक्चर का निर्माण कार्य जारी है।
परियोजना के अधिकारियों ने कहा कि एक महीने में तीन सेगमेंट (अर्थात 30 मीटर) का कार्य किया जाएगा। सीईओ ने मुख्य पुल संख्या 39 का भी निरीक्षण किया। इस पुल के सबसे ऊंचे पियर पी5 की ऊंचाई 105 मीटर है और रियासी यार्ड इस पुल के ऊपर स्थित होगा और इसमें दो लाइनें और दो प्लेटफॉर्म भी होंगे।
विज्ञापन
परियोजना से जुड़े अधिकारियों ने कहा कि बचा हुआ कार्य नवंबर तक पूरा होगा। उन्होंने चिनाब ब्रिज का निरीक्षण किया और टी-14 और बीएलटी कार्यों की प्रगति में तेजी लाने के निर्देश दिए।