फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महबूबा के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन की शिकायत

Wed, 01 Jun 2016 11:31 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/अनंतनाग
विज्ञापन
लोगों का अभ‌िवादन स्वीकार करतीं महबूबा मुफ्ती - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
महबूबा मुफ्ती के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत दर्ज कराई गई है। सीईओ शांतमनु ने बताया कि पीडीपी प्रत्याशी महबूबा मुफ्ती के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन की शिकायत निर्वाचन अधिकारी (आरओ) को मिली है।
विज्ञापन


इसमें कहा गया है कि उन्होंने सरकारी झंडे तथा वाहन का इस्तेमाल किया है। शांतमनु ने कहा कि जांच कमेटी को इस मामले में सभी पहलुओं की जांच कर रिपोर्ट देने को कहा गया है। यदि शिकायत सही पाई गई तो पीडीपी प्रत्याशी को नोटिस जारी कर पक्ष रखने को कहा जाएगा।

नेकां प्रत्याशी के नामांकन में शामिल होने आए पार्टी के महासचिव अली मोहम्मद सागर ने कहा कि महबूबा मुफ्ती ने सरकारी वाहन और झंडे का नामांकन के दौरान इस्तेमाल किया है। यह आचार संहिता उल्लंघन की श्रेणी में आता है। इसकी लिखित शिकायत चुनाव आयोग से भी की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें