फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर में बाढ़ के कारण प्रतियोगिताएं स्थगित

Sat, 04 Oct 2014 05:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
बाढ़ के बाद कश्मीर में जनजीवन पटरी पर लौटने के साथ खेलों की रफ्तार भी बढ़ने लगी है। जम्मू में दस अक्तूबर से डिवीजन स्तर की अंतर जिला खेल स्पर्धाओं का आगाज किया जा रहा है।
विज्ञापन


इन्हीं प्रतियोगिताओं के आधार पर राज्य टीम को राष्ट्रीय स्तर की चैंपियनशिपों में शिरकत करने का मौका मिलेगा। जिला खेल अधिकारी सुखदेव राज शर्मा के अनुसार आगामी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं को देखते हुए अंतर जिला खेल स्पर्धाओं का नया शेड्यूल बनाया गया है।

विभागीय शेड्यूल में जीजीएम साइंस कालेज के मैदान पर लड़कों की फुटबाल प्रतियोगिता के अलावा अखनूर में वालीबाल प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।

यह प्रतियोगिता पहले कारगिल में करवाना प्रस्तावित था। इसी तरह एमए स्टेडियम के इंडोर हाल में बाक्सिंग और जूडो प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। पहले ये प्रतियोगिताएं श्रीनगर में आयोजित करवाई जानी थीं।
विज्ञापन


इसी तरह अन्य जिला स्तर पर अंडर 19 आयु वर्ग की खेल स्पर्धाओं को शुरू करवाया गया है। उल्लेखनीय है कि बाढ़ के दौरान श्रीनगर के बख्शी स्टेडियम में अंडर 19 आयु वर्ग की खेल स्पर्धाओं के लिए घाटी गए जम्मू से सौ से ज्यादा खिलाड़ी फंस गए थे, जिन्हें बाद में सेना ने सुरक्षित निकालकर जम्मू तक पहुंचाया था। इसके बाद सभी खेल प्रतियोगिताएं स्थगित कर दी गई थीं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें